पंकज सिंह की रिपोर्ट
संग्रामपुर (मुंगेर):सोमवार सुबह लगभग नौ बजे संग्रामपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत कुमरसार गांव में विद्युत स्पर्शाघात से वृद्ध दंपत्ति को मौत उनके घर में ही हो गई।इस घटना से कुमरसार के ग्रामीण हतप्रद एवं हैरान है।घर में मृतक अर्जुन साह उम्र 80वर्ष व उनकी धर्मपत्नी गीता देवी उम्र 76वर्ष के अलावा कोई नहीं था।मृतक साह की भाभो के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौडकर आए तो देखा कि दोनों बाथरूम के पास गिरे हुए हैं।लोग जब आगे बढे तो लोगों ने बिजली का झटका महसूस किया।दौडकर ट्रांसफार्मर से बिजली काटा।इस दौरान दोनों की मौत हो चुकी थी।ग्रामीणों ने इसकी सूचना संग्रामपुर थाना को दी।सूचना मिलते ही एस आई शिभा कुमारी घटनास्थल पर पहूंच कर वस्तुस्थिति से अवगत होते हुए आवश्यक कार्रवाई कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया। दोनों दम्पत्ति गृह प्रवेश में दिल्ली जाने की तैयारी में थे। जहां गीजर में करेंट आ जाने से दोनों उसकी चपेट में आ गये औऱ दोनों की मौत हो गयी।
कहते हैं थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टि से वृद्ध दंपत्ति की मौत विद्युत स्पर्शाघात से हुई है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।
फिलवक्त इस घटना के बाद कुमरसार गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। जितनी मुंह उतनी बातें हो रही है।वहीं मृतकों के स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है।