रजौन, बांका : प्रखंड क्षेत्र के कठचातर-लीलातारी पंचायत के कठचातर गांव में विगत 1 मई दिन रविवार से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच का आयोजन बुधवार को हुआ, जो रजौन और कठचातर टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रजौन की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में से 11 ओवर में ही पूरी टीम 127 रन बनाकर आउट हो गई, इसके बाद में कठचातर की टीम जीत के लिए 128 रन का पीछा करते हुए निर्धारित 14 ओवर में 9 विकेट खोकर 111 रन ही बना सकी, इस प्रकार रजौन की टीम 16 रन से मैच जीतकर क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता बना। जानकारी के अनुसार इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया था। क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन दिवस एवं पुरस्कार वितरण के अवसर पर बुधवार को मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे धोरैया विधानसभा के पूर्व विधायक मनीष कुमार ने विजेता टीम को एवं पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रवि कुमार सिंह ने उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया। विजेता एवं उपविजेता दोनों टीम को पूर्व विधायक मनीष कुमार ने अपनी ओर से 501-501 रुपए की राशि दोनों टीमों के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के रूप में दिए। वहीं विजेता टीम के अभिषेक कुमार को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए नकद राशि भी प्रदान की गई।वहीं इस दौरान मुख्य रूप से विधानसभा मीडिया प्रभारी अंजनी चौधरी, पंचायत अध्यक्ष अजीत राव, युवा प्रखंड अध्यक्ष रितेश सिंह, जदयू छात्र प्रदेश नेता सीटू राज बब्बर सिंह उर्फ सुधांशु राज, मुखिया प्रतिनिधि रवि सिंह, प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, जिला परिषद दक्षिणी मुकेश सिंह के साथ-साथ कठचातर ग्रामवासी एवं आयोजक के रूप में सुमित कुमार, गौरव,अंकित,मिथुन मंडल,दिवेश कुमार,अचल कुमार,प्रशांत सिंह,मिथिलेश सिंह, अमरेन्द्र सिंह,संजीव सिंह सहित क्रिकेट टूर्नामेंट के सभी आयोजक सदस्य आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट:केआर राव