नाली की सफाई नही होने से पक्की सड़क पर बह रहा है पानी

बांका:चांदन प्रखंड मुख्यालय के उच्च विद्यालय से तिवारी चौक तक नाले के जाम हो जाने के कारण तिवारी चौक पर चांदन- कटोरिया पक्की सड़क पर लगातार नाले का पानी रहने से लोगो को परेशानी हो रही है। इस नाली को पूर्व मुखिया छोटन मंडल द्वारा एक बार साफ कराया गया था।जिससे पानी नाली से होकर खेतो में चली जाती थी। लेकिन करीब एक बाद फिर इस नाले के भर जाने से अब पानी सीधे तौर पर पक्की सड़कों पर बह रही है। जिस सड़कों से होकर छोटे-बड़े वाहन को चलने में भी परेशानी होती है। जबकि सड़क किनारे पैदल चलने वाले लोग भी वाहन की चपेट में आते हैं और पानी उसके शरीर पर पड़ जाता है। इतना ही नहीं इस रास्ते से गुजरने वाले छोटे बड़े वाहन को नाली के दुर्गंध युक्त वातावरण में गुजारना पड़ता है। इस संबंध में लोगों ने कई बार स्थानीय पदाधिकारी को भी जानकारी दिया। लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया है ।जबकि स्थानीय मुखिया अनिल कुमार ने बताया कि जल्दी ही इस नाली को साफ कराया जाएगा। अगर इस नाले को जल्दी ठीक नहीं कराया गया तो बरसात के मौसम में और सावन में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post