संग्रामपुर (मुंगेर) संग्रामपुर प्रखंड में एस यू सी आई कम्युनिस्ट ने 20 जून को हजारों किसान मजदूर नौजवान एवं महिलाओं ने बढ़ते अपराध, अग्नीपथ स्कीम के नाम पर छात्र-युवाओं के साथ धोखा, आसमान छूती महंगाई तथा स्थानीय समस्याओं, सिंचाई, पेयजल, नाला, अवैध बिजली बिल, सभी दलित, महादलित गांव में जरूरतमंद भूमिहीन परिवारों को पुनर्वास आदि जन सवालों को लेकर जुलूस निकाला|जुलूस का नेतृत्व लोकल कमेटी सचिव कॉमरेड रंजीत राम, उत्तम दास, सुधीर मंडल, संयुक्त रुप से कर रहे थे|जुलूस थाना चौक से निकलकर बाजार के सभी मुख्य मार्ग होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचा|जुलूस में कार्यकर्ता नारी लगा रहे थे|बढ़ते अपराध पर अभिलंब रोक लगाओ, सिंचाई का एकमात्र साधन बेलहर नदी के अस्तित्व को जीवंत बनाना होगा, संग्रामपुर बस स्टैंड मोड़ पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण शीघ्र करो इत्यादि|बाद में 5 सदस्यीय शिष्टमंडल प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी संग्रामपुर से मिलकर अपने 20 सूत्री मांगों का एक स्मार पत्र सोपा|प्रखंड विकास पदाधिकारी ने त्वरित कदम उठाने का आश्वासन दिया|मौके पर मौजूद एस यू सी आई कम्युनिस्ट के जिला सचिव सह राज्य कमेटी सदस्य कॉमरेड कृष्णदेव साह ने सभा को संबोधित करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की पूंजीपतिपरस्त जनविरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा की आज पूरा देश आसमान छूती महंगाई से परेशान है|दूसरी ओर केंद्र सरकार के द्वारा अग्निपथ योजना लाई गई एक सोची समझी चाल के मुताबिक जो बची कुची नौकरियों भी समाप्त कर दी जाएगी और मंदिर मस्जिद जैसे धार्मिक उन्माद को फैलाकर जनता की एकता को तोड़ने की कोशिश कर रही है|श्री शाह ने स्थानी समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि प्रखंड के सभी गांव में लोग जल निकास के लिए त्राहिमाम हैं|कई सड़कों पर जलजमाव बना रहता है तो कहीं किसान डाढ की खुदाई के बिना खेतों की सिंचाई के लिए परेशान हैं|इन समस्याओं पर न तो जनप्रतिनिधियों का ही और ना ही स्थानी पदाधिकारी का ही नजर जाता है|उन्होंने कहा समय रहते अगर इन जन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर चरणबद्ध आंदोलन चलाने पर बाध्य होंगे|सभा में उपस्थित भरत मंडल, नारायण मंडल, विनोद सिंह, सच्चिदानंद सिंह, मंटू यादव, महेश माझी, सुशीला देवी, संतोष दास, संतोष मंडल, गंगा मंडल, शुभम कुमार, सुधीर मंडल आदि कॉमरेड उपस्थित थे
20 सूत्री मांग को लेकर एस यू सी आई कम्युनिस्ट का प्रदर्शन
byआमोद कुमार दुबे
-
0