घर के छत से गिरकर सेविका जख्मी , भागलपुर रेफर

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट


शंभुगंज (बांका):क्षेत्र के सोनडीहा गांव में घर के छत से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई । जख्मी महिला सोनडीहा गांव के कुमारी रेणु है । वह आंगनबाडी केंद्र संख्या 56 की सेविका भी है । स्वजनों ने बताया कि रविवार की शाम सेविका एक शादी समारोह में भोज खाने खजूरी गई थी । वापस घरआने के बाद बिजली नहीं होने और गर्मी के कारण छत पर सो रही थी । सुबह जब छत से नीचे उतर रही थी तो अचानक सिर चकराया , और सीढ़ी से सीधे जमीन पर आ गई । स्वजनों ने आनन - फानन में महिला को सीएचसी में भर्ती कराया । चिकित्सक डा आलमगीर ने महिला की नाजुक स्थिति देख तुरंत भागलपुर रेफर कर दिया ।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post