साईबर अपराधियों द्वारा अवैध निकासी को लेकर सुईया थाना में प्राथमिकी दर्ज
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट.
कटोरिया (बांका) शनिवार को सुईया थाना क्षेत्र के बंदरी गांव के आंनदी यादव के पुत्र पिंटू यादव ने खाते से अवैध निकासी का आरोप लगाते हुए कटोरिया थाना में आवेदन दिया है। जिसमें बताया है कि उसका खाता कटोरिया बाजार के बांका रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में है। बताया है कि गत 12 जून को साइबर अपराधी द्वारा उसके खाते से 20 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली गई है। वहीं दूसरी ओर सुईया थाना क्षेत्र के हबड़ीडीह गांव की मंजू देवी, मुकनमा देवी, चंद्रावती देवी आदि के खाते से अवैध निकासी का मामला सामने आया है। जानकारी पर पीड़ित महिलाओं ने शनिवार को थाना क्षेत्र के ही एक युवक पर अवैध निकासी का आरोप लगाते हुए उसे पकड़कर सुईया पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस द्वारा युवक को हिरासत में लेकर मामले में छानबीन कर रही है।