संग्रामपुर (मुंगेर):बिहार सरकार के द्वारा कई तरह के सात निश्चय योजनाएं चलाई जा रहे हैं जिसको लेकर के हर गांव हर तबके के लोग इस योजना से खुश नजर आ रहे लेकिन प्रखंड मुख्यालय से महज 200 मीटर दूरी पर स्थित कुसमार पंचायत के वार्ड संख्या 8 का हाल हुआ बदहाल वही बताते चलें कि मुख्य मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत वार्ड संख्या आठ में गली गली पक्की करण का कार्य भी अभी तक नहीं हो सका है उतना ही नहीं वार्ड संख्या 9 में बनाए गए नाला टूट जाने के कारण नाले का पानी आठ नंबर वार्ड मैं वहाव होते रहता है जिसके कारण वहां पर लगभग 50 से अधिक घर पानी में कीचड़ के पानी में 12 मास चलते रहते हैं जिसके कारण वहां के वार्ड वासियों को आने-जाने में भारी समस्या का सामना करना पड़ता है वहीं स्थानीय लोग नरेश रजक विभूति मंडल इत्यादि लोगों ने बताया कि इस वार्ड में कभी भी किसी प्रतिनिधि के द्वारा किसी तरह का कोई भी कार्य नहीं किया गया है जिसके कारण हम लोग सड़क पर बहते पानी में चलने के लिए है मजबूर इस संदर्भ में कई बार स्थानीय विधायक पदाधिकारी एवं प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया है पर काम करना तो दूर की बात है कोई यहां तक आना भी मुनासिब नहीं समझा इतना ही नहीं आज से कुछ महीने पूर्व वार्ड वासियों के द्वारा संग्रामपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का घेराव भी किया गया था घेराव करने के बाद प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचल अधिकारी सब पंचायती राज पदाधिकारी के द्वारा वार्ड का निरीक्षण भी किया गया था लेकिन निरीक्षण करने के बावजूद अभी तक किसी तरह का कोई कार्य शुरू नहीं किया गया है इसके साथ साथ बिहार के मुखिया नीतीश कुमार को भी लिखित रूप में इसकी सूचना दी गई है वही स्थानीय विधायक राजीव कुमार सिंह उसे जब इसका शिकायत किया गया तो उनके द्वारा काम कराने का सिर्फ आश्वासन ही दिया गया लेकिन अब देखने वाली बात यह होगी कि विधायक का आश्वासन का पालन होता है या फिर वार्ड वासी पानी में चलने पर होते हैं मजबूर
बिहार सरकार के द्वारा चलाए जा रहे सात निश्चय योजना हुआ फेल
byआमोद कुमार दुबे
-
0