मवेशी द्वारा फसल चरने को लेकर मारपीट
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका) कटोरिया थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में मवेशी द्वारा फसल चरने को लेकर मारपीट का आरोप लगाते हुए गांव के नुनदेव यादव की पत्नी अनीता देवी ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी की गुहार लगाई है। जिसमें गांव के ही होरिल यादव, उसका पुत्र डब्लू यादव, पत्नी अनीता देवी सहित 5 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। बताया है कि रविवार को नामजद अभियुक्त आवेदिका के मवेशी को बांधकर लाठी से मार रहे थे। कारण पूछने पर नामजद अभियुक्तों ने उसके साथ मारपीट शुरू दी। इसी बीच बचाने आए आवेदक की गोतनी एवं भैंसुर के साथ भी नामजद अभियुक्तों ने मारपीट की। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।।