१४ वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर दी जान
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका) कटोरिया थाना क्षेत्र के जमदाहा गांव के एक १४ वर्षीय किशोर ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक जमदाहा निवासी दिनेश साह का इकलौता पुत्र कृषू कुमार बताया गया है। जानकारी के अनुसार मां ने किशोर को किसी बात के लिए डांट लगाई थी। जिससे नाराज होकर वह कमरे में चला गया और लोहे की कड़ी से रस्सी का फंदा लगाकर उसने आत्महत्या कर ली। इधर काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिजनों ने दरवाजा पीटा। काफी देर तक दरवाजा नहीं खोलने पर परिजनों ने हो हल्ला की। जिसे सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा दरवाजा को तोड़ा गया। आनन फानन में परिजन फंदे से लटके किशोर को उतारकर उसे लेकर बांका सदर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉ द्वारा जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।