रजौन, बांका : वैज्ञानिक अनुसंधान द्वारा तैयार मत्स्य बीज केंद्र डॉ. नसीम मॉडर्न हेचरी एंड रिचर्स फार्म का शनिवार को डीएम अंशुल कुमार ने कैंप करते हुए जायजा लिया है। इस क्रम में डीएम अंशुल कुमार को मत्स्य विज्ञानी सह मॉडर्न हेचरी एंड रिसर्च फर्म के संस्थापक डॉ. नसीम अख्तर ने बताया कि पशु एवं मत्स्य संसाधन मत्स्य विभाग मत्स्य निदेशालय हेचरी का निर्माण सत्र 2018-19 में कठौन गांव के दिनेश मंडल, शैलेंद्र कुमार भारती सहित 12 किसानों से करीब 12 एकड़ जमीन 20 वर्ष के लिए लीज पर लेकर मत्स्य पालन के लिए करीब एक करोड़ रुपए का पूंजी इन्वेस्ट करते हुए 8 बड़ी तालाब एवं नर्सरी के लिए 16 लघु तालाब की खुदाई करते हुए मछली बीज निर्माण एवं मत्स्य पालन का कार्य प्रारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष 35 टन मछली का उत्पादन एवं दो सौ मिलियन बीज तैयार किए जाने का लक्ष्य हासिल करने में लगे हुए हैं। मत्स्य विज्ञानी डॉ. नसीम ने बताया हेचरी रिचर्स फार्म का हब प्रक्षेत्र में विकसित करते हुए कठौन गांव को मत्स्य पालन के नाम पर बिहार सहित देश तक संदेश पहुंचाना मुख्य उद्देश्य है। यहां मछली बीज उत्पादन एवं मछली पालन के रूप में हर तरह से विकसित किया जाएगा। किसी भी सूरत में बंगाल सहित अन्य प्रांतों से आ रहे मछली का बाजार नहीं बनने दिया जाएगा। इस मौके पर बीडीओ राजकुमार पंडित, रजौन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। रिसर्च फर्म के दीदार के उपरांत डीएम ने लुप्त भी उठाए। मालूम हो इसके पूर्व तत्कालीन डीएम सुहर्ष भगत एवं तत्कालीन एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने एक मार्च 2021 दिन सोमवार को पहुंच कर एक घंटे से भी अधिक रुक कर कैंप करते हुए जायजा लिया था। इसके पूर्व डीएम अंशुल कुमार ने बौंसी प्रखंड के एलएनडी गर्ल्स स्कूल का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने छात्राओं एवं शिक्षिकाओं की समस्याएं सुनी तथा उन समस्याओं को दूर करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस मौके पर बौंसी बीडीओ भी उपस्थित थे। इसके बाद डीएम अंशुल कुमार ने धोरैया प्रखंड मुख्यालय में आयोजित जीविका रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का उद्घाटन किया। इस दौरान डीएम ने जीविका दीदियों के कार्यों की भी काफी सराहना की। वहीं कठौन में डॉ. नसीम मॉडर्न हेचरी एंड रिसर्च फार्म का जायजा लेने के उपरांत वापस लौटने के क्रम में रजौन प्रखंड मुख्यालय न्यू मार्केट स्थित विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर स्थापित जिला उप नियंत्रण कक्ष केंद्र एवं श्री राम सेवा शिविर परिसर में स्थित अस्थाई स्वास्थ शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने उपस्थिति पंजी का अवलोकन करते हुए ड्यूटी पर तैनात जीविका बीपीएम संजीव कुमार, बीएसओ अनुपम कुमार सिंह, हेल्थ मैनेजर राजेश रंजन, डॉक्टर अमीनुद्दीन, नीलम राणा, रेनू कुमारी, बिंदिया, मेनका, संध्या, कैलाश राम, विकास मित्र अशोक दास, राजेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
रिपोर्ट:केआर राव