डीएम ने सीएमएस इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड खिड्डी का लिया जायजा

रजौन, बांका: जिला पदाधिकारी, अंशुल कुमार ने शनिवार को भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग पर राजावर मोड़ व खिड्डी गांव मोड़ के सामने सड़क के पूरब दिशा में अवस्थित सीएमएस इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड खिड्डी उसना राइस मिल का जायजा लिया है। इस क्रम में डीएम अंशुल कुमार द्वारा राइस मिल में सभी जगह घूम-घूम कर राइस मील मशीनों का अवलोकन किया गया एवं उसना चावल प्रोसेसिंग की पूरी जानकारी सीएमएस इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर से ली। राइस मिल के कार्यालय में बैठकर कतरनी चावल उत्पादन को बढ़ावा देने एवं बांका जिले का नाम कतरनी चावल उत्पादन के लिए जीआई टैग हेतुः नामित करने पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान डीएम लगभग 40 मिनट तक वहां रुके। इस मौके पर मुख्य रूप से राइस मिल के तीनों डायरेक्टर चंद्रशेखर कुमार, मनीष कुमार सिंह, श्रवण कुमार भगत, बीडीओ राजकुमार पंडित, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी प्रफुल्ल चंद्र सिंहा एवं प्रगतिशील कतरनी धान उत्पादक किसान संतोष कुमार सिंह भी मौजूद थे।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post