सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक जख्मी
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका) जयपुर-जमदाहा मुख्य सड़क मार्ग पर जयपुर थाना क्षेत्र के चिरैंया मोड़ के पास शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक बाइक चालक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कदमाटांड़ गांव के दुगल यादव का पुत्र मनीष कुमार बताया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त युवक बाइक द्वारा घर से कानीबेल स्थित अपने मामा घर जा रहा था। इस दौरान चिरैयामोड़ पर असंतुलित होकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक को स्थानीय लोगों के सहयोग से कटोरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक डॉ दीपक भगत द्वारा प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति देखते हुए जख्मी युवक को देवघर रेफर कर दिया गया।