हत्या कांड का अभियुक्त गिरफ्तार

 हत्याकांड का अभियुक्त गिरफ्तार


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट           

                                                                                   कटोरिया (बांका) कटोरिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के तुलसीवरण गांव से शुक्रवार को हत्याकांड के एक फरार नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त गांव के अमीन यादव का पुत्र पप्पू यादव बताया गया है। गिरफ्तारी अभियान का नेतृत्व पुलिस अनि महेश झा कर रहे थे। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नामजद अभियुक्त अपने घर में है। सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे घर से गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि गत 1 जुलाई को तुलसीवरण गांव में भूमि विवाद को लेकर गांव के गणेश यादव की पत्नी अलखी देवी की हत्या कर दी गई थी

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post