पेड़ से लटका अज्ञात युवक का शव बरामद

 पेड़ से लटका अज्ञात युवक का शव बरामद


टोरिया (बांका) कटोरिया थाना क्षेत्र के जमुआ गांव के समीप झाड़ी के बीच स्थित पेड़ से लटके एक अज्ञात युवक के शव को कटोरिया पुलिस द्वारा शनिवार को बरामद किया गया। मृतक की शिनाख्त अब तक नहीं हो चुकी है। जानकारी के अनुसार किसी ग्रामीण ने पेड़ से लटके युवक को देखकर पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नीरज तिवारी सदलबल मौके पर पहुंचे तथा युवक के शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार युवक कांवरिया के वेश में था। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post