दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज (बांका) : शंभुगंज-असरगंज मुख्य मार्ग पर बदुआ नदी के पुल का पूर्वी किनारा खतरे से कम नहीं है।भारी वाहनोम के दबाब के कारण पुल का किनारा धस गया है।कंक्रीट झड़ने के साथ जगह - जगह पुल का छड़ भी निकल गया है। वाहन चालकों के लिए पुल का पूर्वी किनारा काफी परेशानी का कारण बन गया है ।यहां तक कि पैदल चलने वालों को को भी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।खासकर दो पहिए वाहन चालक इस गड्डे में फसकर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।करीब एक वर्ष पूर्व बनी है पुल - रायपुरा गांव के समीप बदुआ नदी पर पुल बने मुश्किल से एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ है , और स्थिति बदतर होने लगी है। इससे पुल निर्माण की गुणवत्ता की पोल खुलते नजर आ रही है।स्थानीय पुरेंद्र नारायण सिंह , विभूति प्रसाद सिंह , कन्हैया कुमार , प्रदीप कुमार सिंह सहित अन्य ने बताया कि करोड़ों की लागत से इस पुल का निर्माण हुआ।निर्माण कार्य के संवेदक द्वारा घटिया निर्माण किया गया। जिस कारण पूर्वी किनारे पर कंक्रीट बिखरने के साथ पुल का सरिया दिखाई देने लगा। बताया कि संवेदक की लीपापोती के कारण पुल का पूर्वी किनारा दुर्घटना का केंद्र विंदू बन गया है।उपरोक्त लोगों ने पथ निर्माण विभाग के खिलाफ नाराजगी व्यक्त किया।साथ ही इसकी शिकायत डीएम से लेकर पथ निर्माण कार्य मंत्री से करने की बात कही है। इस संबंध में पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता निहाल नवीन ने बताया कि इसकी जांच कर जल्द ही समस्या समाधान कर दी जाएगी।