भागलपुर-हंसडीहा सड़क मार्ग कांवरिया पथ तीसरे रविवार को डाक बमों से खचाखच भरा रहा

रजौन, बांका: भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग पर भागलपुर जगदीशपुर सीमा से लेकर रजौन, पुनसिया सड़क मार्ग पर डाक बमों से पटा रहा। प्रखंड मुख्यालय न्यू-मार्केट के सामने अवस्थित जिला उप नियंत्रण कक्ष केंद्र का तीसरी रविवार जुलाई माह के अंतिम तिथि 31 जुलाई को भी रजौन बीडीओ राजकुमार पंडित, सीओ मोहम्मद मोइनुद्दीन ने कैंप करते हुए डाक बमों के हर तरह की सूधी ले रहे थे। इस क्रम में जिला बंदोबस्त पदाधिकारी अरविंद पुलिस इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह, थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, बीएसओ अनुपम कुमार सिंह, जीविका बीपीएम संजीव कुमार सिंह, असिस्टेंट सर्वेयर ऑफिसर गौतम कुमार, डॉक्टर सैयद मोहम्मद अमीनुद्दीन, एएनएम नीलम राणा, रेनू कुमारी, कैलाश राम, विकास मित्र अशोक दास, राजेश कुमार कांवरिया पथ पर अपने-अपने ड्यूटी कर्तव्य पर तैनात दिख रहे थे। वहीं डाक बमों की हर तरह की सेवा में स्वास्थ्य विभाग की टीम दर्द, बुखार,थकान आदि की दवाइयां एवं दर्द नाशक महलम के साथ सेवा में प्रतिनियुक्त नीलम राणा, रेनू कुमारी, कैलाश राम को लगातार स्वास्थ शिविर में कैंप कर मदद कर रहे थे। इस प्रकार श्री राम डाक बम सेवा शिविर की ओर से लगातार 22 वर्षों से आयोजित डाक बम सेवा शिविर, रजौन बाजार सुनील टेंट हाउस परिसर के बाहर शिवमणि वेलफेयर एजुकेशनल सोसाइटी के डायरेक्टर शिवपूजन सिंह, अमित कुमार झा, छेदीलाल चवरखानी ठाकुरबारी धर्मशाला के सामने सुभाष स्वर्णकार एवं उनके पुत्र मनीष स्वर्णकार सहित रायपुरा केमिकल फैक्ट्री से लेकर पुनसिया बाजार बाराहाट सीमा तक दर्जनों स्थानों पर  डाक बमों की सेवा की भावना से सेवा करते हुए नजर आ रहे थे। डाक बमों को जाते एवं सेवा को देखने के लिए ग्रामीण इलाके से काफी संख्या में महिलाएं पुरुष बच्चे बच्चियां सड़क मार्ग के किनारे अवस्थित चौक चौराहे मोड़ पर देखे जा रहे थे। डाक बम सेवा समिति द्वारा चाय,फल के रूप में केला, सेब सहित विभिन्न तरह के फल, दवाइयां,सुसुम पानी,ठंडा पानी,दर्द का मरहम आदि श्रद्धा भाव से डाक बमों को दौड़ लगाते हुए सेवा में तत्पर दिख रहे थे। डाक बमों को किसी भी तरह का असुविधा नहीं हो इसके लिए रजौन पुलिस अंचल निरीक्षक अजीत कुमार सिंह, थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, बीडीओ राजकुमार पंडित, सीओ मोहम्मद मोइनुद्दीन अपने-अपने सरकारी वाहन से लगातार सड़क मार्ग पर गश्त लगाते हुए देखे जा रहे थे। इस प्रकार रजौन जिला उप नियंत्रण कक्ष केंद्र सह श्री राम सेवा शिविर सेवा जगदीशपुर सीमा रायपुरा केमिकल फैक्ट्री से लेकर पुनसिया बाजार बाराहाट सीमा तक सुभाष साह, विभाष साह एवं करसानी गांव के रिंटू सिंह द्वारा यह सेवा कोरोना काल के 2020 एवं 2021 दो वर्ष छोड़कर लगातार 22 वर्षों से सावन मास के उपलक्ष्य में खासतौर पर प्रत्येक रविवार को सेवा भावना से सेवा करते चले आ रहे हैं। इस बीच सावन मास के दूसरे रविवार 31जुलाई को रिंटू सिंह, सुभाष साह, विभाष साह के कुशल नेतृत्व में पूर्व सरपंच प्रदीप कुमार सिंह, ब्रजेश कुमार,ओंकार भारती, राजेंद्र प्रसाद बास्की नाथ सिंह, महादेव पासवान,पशुपति यादव, सन्नी कुमार, फागु पासवान सहित प्रखंड मुख्यालय स्थित न्यू-मार्केट एवं रजौन बाजार, किफायतपुर, भूसिया,उपरामा आदि गांव के युवक श्रद्धालु डाक बमों की सेवा में तत्पर दिख रहे थे। इस प्रकार रविवार को ही श्री राम डाक बम सेवा शिविर के पूरब स्थित स्थापित जिला उप नियंत्रण कक्ष केंद्र पंडाल कैंप परिसर में अवर निरीक्षक गणेश प्रसाद सिंह पुलिस पदाधिकारी के साथ काफी संख्या में पुलिस पदाधिकारी सशस्त्र बल, महिला बल आदि भी कैंप करते हुए डाक बमों को किसी भी तरह का असुविधा नहीं हो इसका पूरा पूरा ख्याल रख रहे थे। पहले एवं दूसरे रविवार की तुलना में तीसरे रविवार 31 जुलाई को पुरुष एवं महिला डाक बम काफी संख्या में जत्थे में जाते हुए देखे जा रहे थे। इस मौके पर जिला उप नियंत्रण कब केंद्र पर विकास मित्र अशोक पासवान, झकसु प्रसाद, रजौन पंचायत मुखिया प्रतिनिधि फुलेश्वर हरिजन,गनोरी ठाकुर, कारु मिस्त्री, राजीव नीमा, मुकेश पासवान, नीलेश,विकाश पासवान, प्रकाश कुमार पंकज, विनोद सिंह, प्रखंड मुख्यालय न्यू-मार्केट स्थित सुधा पार्लर मनोज कुमार भारती  के अलावे जिला नियंत्रण कक्ष केंद्र पर सहायक अवर निरीक्षक मनोज कुमार झा, रविंद्र प्रसाद, महिला बल लवली कुमारी, नीति कुमारी लगातार सेवा में तत्पर दिख रहे थे।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post