रजौन, बांका : नवादा बाजार सहायक थाना पुलिस ने जगदीशपुर-सन्हौला सड़क मार्ग स्थित कोतवाली चौक बस स्टैंड के समीप से वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 151 लीटर विदेशी शराब के साथ शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आए शराब तस्कर सहरसा जिले के सौर बाजार बैजनाथपुर निवासी 20 वर्षीय विशाल कुमार बताए जा रहे हैं।नवादा सहायक थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि कोतवाली चौक के समीप अंचलाधिकारी मोहम्मद मोइनुद्दीन एवं पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह की उपस्थिति में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में ऑटो की जब तलाशी ली गई तो ऑटो से रॉयलसन गोल्डन ब्रांड की 375 एमएल वाली 64 बोतल शराब एवं इसी ब्रांड की 180 एमएल की 704 बोतल शराब जप्त गई। नवादा बाजार सहायक थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब एवं ऑटो को जब्त करते हुए शराब तस्कर को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट: केआर राव