बांका:बांका जिले के धोरैया प्रखंड अंतर्गत सठियारी गांव में वज्रपात से एक व्यक्ति की रविवार दोपहर मौत हो गयी जबकि दो अन्य व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए बांका रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि सठियारी गांव के शंकर यादव 54 बर्ष, मुहम्मद इस्तखार 18 बर्ष, और बेचन सिहं 55 बर्ष गांव के ही बगल के खेत मे काम कर रहा था। अचानक आयी बारिश के बीच हुए बज्रपात से शंकर यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। जबकि इस्तखार और बेचन खेत पर ही जख्मी होकर गिर गया। बाद में स्थानीय लोगो की उस पर नजर पड़ी तो उसे उठा कर अस्पताल लाया जहां शंकर यादव को चिकित्सक ने मृत घोषित कर शेष दोनों का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बांका भेज दिया गया है।
घटना की जानकारी पर पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया है। जबकि मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।