बांका: एक क्विंटल वजन के साथ 15 कांवरिया का जत्था अपनी अपनी मनोकामना के साथ नोवा साल बाबाधाम की यात्रा पर चलते हुए पूरे कांवरिया पथ के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यही कांवरिया का जत्था सिवान जिला से आता है। इसके मुख्य संचालक संजय बम बताते है कि द्रोणाचार्य कांवरिया संघ दुन बाजार सिवान में उनकी एक समिति है। जिसके द्वारा हर बर्ष विभिन्न प्रकार का कांवर लेकर सभी गंगाधाम से बाबाधाम तक आते है। जिसमे सभी सदस्य का जल एक साथ होता है। और सभी सदस्य बाबा भोलेनाथ से किसी न किसी रूप में मनोती को लेकर यहां तक आते हैं । जिसमें कुछ की मनोकामना पूरी हो चुकी है । जबकि उसकी मनोकामना पूरी होने वाली है। कुछ सदस्य हर बर्ष इस समिति में नये बनते है। जो काफी बढ़ चढ़कर इसमें सहयोग करता है। इसका यात्रा में सभी की भावना एक दूसरे को सहयोग करने वाली होती है। इसलिए इन लोगों को अपनी यात्रा पूरी करने में एक सप्ताह से अधिक का लगता है। इस वर्ष सोमवार को गंगा धाम से जल उठाने के बाद 18 घंटे तक कांवर सजाने में इनका समय व्यतीत हो गया। पूरी तरह तैयार हो जाने के बाद कांवर को लेकर इन लोगों ने मंगलवार अपनी यात्रा प्रारंभ किया। बताया जाता है कि इस कांवर में मोरपंख,स्टील ग्लास, फूलों का गुच्छा, सहित अनेक चीज लगाई गई है। जिसके बीच सभी 15 सदस्यों का जल भी रखा हुआ है। और बारी-बारी से सभी सहयोग करते हुए बाबाधाम तक चल रहे हैं। इसमें अजय बम, शंकर बम, मकरंद बम, छोटू बम, पिंटू बम, प्रमोद बम, रवि बम, मामा बम, और सरोज बम ,मुख्य रूप से सहयोग करता है। और इन सभी की मनोकामना पहले ही पूर्ण हो चुकी है। उसी समय से हर वर्ष ये लोग बराबर बाबाधाम हम आते हैं। इनका मानना है कि जब तक इनके पैरों में शक्ति होगी और बाबा इन्हें बुलाते रहेंगे, ये लोग हर वर्ष तरह-तरह के कांवर लेकर बाबा धाम तक आते रहेंगे। ऐसे कांवर की सेवा के लिए रास्ते भर के स्वयंसेवी संस्था भी तरसते हैं।इसी दौरान रविवार रात पटनिया में भूतनाथ सेवा समिति मिथिला सेवा शिविर में इनका ठहराव हुआ।जहां पूरी टीम का भव्य स्वागत किया गया।सोमवार को यह टीम बाबाधाम में जलार्पण करेगी।