चुनावी रंजिश को लेकर हुई मारपीट का मामला पहुंचा थाना, पिता-पुत्री समेत 3 जख्मी, मायागंज रेफर

रजौन, बांका : रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजावर पंचायत के भाटकोरामा में गुरुवार की सुबह चुनावी रंजिश में हुए मारपीट में पिता, पुत्री समेत कुल 3 लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना के बाद पहुंची रजौन पुलिस ने सभी जख्मियों को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कराया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों जख्मियों को मायागंज रेफर कर दिया गया है। मालूम हो कि विगत 19 जुलाई दिन मंगलवार को प्रखंड मत्स्य जीवी सहयोग समिति लिमिटेड के अध्यक्ष, मंत्री एवं प्रबंध समिति के सदस्यों का चुनाव प्रखंड मुख्यालय में सम्पन्न हुआ है था। बताया जा रहा है कि आरोपितों द्वारा बोगस वोट डलवाने का प्रयास किया जा रहा था, जिसका विरोध किये जाने को लेकर इस मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। भाटकोरामा निवासी स्वर्गीय कृत्यानंद मंडल के पुत्र धर्मेंद्र कुमार ने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि वह गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे अपने घर के दरवाजे के आगे खड़ा होकर अपने गांव के ही स्वर्गीय श्यामफूल मंडल के पुत्र इन्द्रदीप मंडल से बातचीत कर रहा था, इसी बीच गांव के ही सुरेश मंडल के पुत्र छोटू कुमार, स्वर्गीय सरयुग मंडल के पुत्र बजरंगी मंडल, फूलचंद मंडल, सुरेश मंडल, बजरंगी मंडल के पुत्र कुंदन कुमार तथा कैलाश मंडल के पुत्र महेश मंडल ये सभी आधे दर्जन व्यक्ति एकजुट होकर आए और कहने लगे कि मत्स्य जीवी सहयोग समिति के चुनाव में छोटू व उसके भाई का वोट अगर बदले में दे ही देता तो तुम्हारे बाप का क्या जाता, तुम चुनाव के दिन विरोध क्यों किए ? मैं जब तक कुछ बोलता कि इसके पूर्व ही गाली-गलौज करते हुए मेरे साथ मारपीट शुरू कर दिया। छोटू कुमार ने पास में लेकर आए पिस्तौल से बीच बचाव कर रहे इंद्रदीप मंडल को सर में मार दिया, जिससे वह अचेत होकर गिर गया। वहीं बजरंगी मंडल एवं महेश मंडल ने मुझे लाठी एवं लोहे के रड से मारकर गिरा कर बुरी तरह से लहू-लुहान कर दिया। पिता के साथ मारपीट होता देख जब मेरी पुत्री आई तो उसको भी बाल पकड़कर खींच लिया और नाले में गिराकर लात घूंसा से मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। मारपीट के क्रम में मेरी पुत्री के गले से दो भर का चांदी का सिकरी भी छीन लिया। इस सम्बंध में रजौन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए थाने में जख्मी के बयान पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post