रजौन,बांका: रजौन-धौनी बीआरसी के नए प्रशिक्षण भवन परिसर में बीईओ शिवनारायण ठाकुर की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रारंभिक विद्यालय प्रधानों की दो पाली में सात-सात सीआरसी अंतर्गत पड़ने वाले प्रारंभिक विद्यालय प्रधानों के लिए गुरु गोष्ठी रखी गई। जहां प्रथम पाली की गुरु गोष्ठी 11 से 12 बजे तक एवं दूसरी पाली की गुरु गोष्ठी 12:30 से 1:30 तक रखी गई थी। गुरु गोष्ठी का संचालन बीआरसी लेखा सहायक मोहम्मद कमरेज आलम कर रहे थे। गुरु गोष्ठी में मुख्य रूप से बीआरपी संजय कुमार झा, एमडीएम आरपी सतीश कुमार, प्रखंड साधन शिक्षक विनय प्रसाद सहित सभी प्रारंभिक विद्यालय प्रधान दोनों सत्र की पाली में उपस्थित थे। मालूम हो यह गुरु गोष्ठी शिक्षा विभाग द्वारा अनुपालन के लिए दिए गए 10 बिंदुओं पर आधारित था। गुरु गोष्ठी के माध्यम से प्रारंभिक विद्यालय प्रधानों को नया नामांकन कुल नामांकन का प्रतिवेदन, चाइल्ड ट्रैकिंग रजिस्टर प्रतिवेदन, पुस्तक एवं पोशाक उपलब्धता से संबंधित प्रतिवेदन, शाला सिद्धि 2001-2022 से संबंधित विद्यालय का स्वयं मूल्यांकन अपलोड कराने, क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक के जनता दरबार की सूचना को सूचना पट पर चिपकाने, कंपलेक्स रिसोर्स सेंटर का निर्धारण करने सहित 11 से 17 अगस्त तक प्रधानमंत्री के अमृत महोत्सव तिरंगा चलने वाले तिरंगा सप्ताह के अवसर पर प्रत्येक घरों में तिरंगा लहराने से संबंधित विद्यालय के बच्चों के माध्यम से अभिभावकों एवं गांव टोले कस्बे के आम जनों को जन जागृति जागरूकता अभियान चलाकर प्रेरित करने के लिए कहा गया है। अमृत महोत्सव तिरंगा सप्ताह 11 से 17 अगस्त तक सफलतापूर्वक प्रत्येक घरों में तिरंगा लहरे। इसके लिए अभी से प्रत्येक दिन चेतना सत्र में विद्यालय के बच्चों को भी नया जोश उमंग भरने के लिए कहा गया। गुरु गोष्ठी के क्रम में बीईओ शिवनारायण ठाकुर ने सभी मध्य विद्यालय प्रधानों को 8वें के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का 9वां वर्ग कक्ष में नामांकन हुआ या नहीं, इसकी पूरी जानकारी प्राप्त करते हुए प्रतिवेदन ससमय देने के लिए कहा गया है। विद्यालय में शिक्षक समय के पूर्व एवं निर्धारित समय के बाद जाए। विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत रहे इसके लिए विद्यालय के शिक्षकों को गांव टोले में संपर्क स्थापित करते रहने के लिए कहा गया है। विद्यालय के बच्चों को मेनू के अनुसार सुपाच्य गुणवत्ता पूर्ण तरीके से मध्याह्न भोजन निश्चित रूप से निर्धारित समय पर परोसा जाए। विद्यालय भवन परिसर, रसोई किचन रूम, शौचालय आदि की साफ-सफाई पर विशेष नजर प्रतिदिन रखने के लिए कहा गया है। गुरु गोष्ठी में नवादा मध्य विद्यालय प्रधानाध्यापक गोपाल मंडल, मुनीलाल दास, संतोष कुमार, विकास पासवान, फुलेश्वर हरिजन,दिवाकांत दिवाकर, मनोज कुमार,वरुण कुमार, शंभू नाथ भारती, प्रदीप कुमार, कुमार गौरव, अजय कुमार सिंह सहित दोनों सत्र में सभी प्रारंभिक विद्यालय प्रधान उपस्थित थे।
रिपोर्ट:केआर राव