दिव्यांशु राठौड़ की रिपोर्ट
शंभूगंंज (बांका):थाना क्षेत्र के बिरनौधा पंचायत स्थित गिधौड़ा गांव में मधुमक्खी के हमले से एक बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी बालक उक्त गांव के कैलाश पासवान का दस वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार हैं। परिजनों ने बताया कि घर के समीप मधुमक्खी का झुंड लगा हुआ है। जहां सत्यम मधुमक्खी के निकट पहुंच खड़ा होकर देखने लगा। वहीं कुछ मधुमक्खी उड़कर बालक के चेहरे एवं सिर में डंस मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबकि सत्यम उक्त जगह से किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहा। परिजनों ने बताया कि मधुमक्खी का झुंड बालक के पीछे - पीछे नजदीक घर तक पीछा किया। जहां दरवाजा के अंदर प्रवेश करने पर मधुमक्खियों से पीछा छुड़ाया। वहीं दर्द से कराह रहे जख्मी बालक के क्रंदन से परिजनों ने आनन - फानन में शंभूगंंज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सीएचसी में ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर सहलाज जफर एवं डाक्टर आलमगीर आलम ने जख्मी बालक का इलाज किया।