खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आने से किसान की मौत

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट

शंभुगंज (बांका) : प्रखंड क्षेत्र के झालूचक गांव में खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। मृतक किसान उक्त गांव के 61 वर्षीय विनय प्रसाद सिंह थे। घटना बुधवार की शाम हुई है।मृतक की पत्नी रीना देवी सहित अन्य स्वजनों ने बताया कि पिछले दो दिनों से बोरिंग द्वारा धान रोपाई का काम शुरू है। घटना की शाम घर के समीप विनय प्रसाद खुद ट्रैक्टर से खेत की जोताई कर रहे थे।इस बीच प्यास लगने पर विनय गाड़ी खेत में खड़ी कर पानी पीने घर चला आया।वापस जब लौटकर गाड़ी के समीप गया तो विनय यह भूल गया कि गाड़ी गीयर में खड़ी है।जैसे ही विनय ने गाड़ी स्टार्ट की तो अचानक ट्रैक्टर झटका देकर आगे बढ़ गई।जिस कारण विनय असंतुलित होकर खेत में गिर पड़े। फिर क्या ट्रैक्टर का भारी - भरकम पहिया और रोटावेटर ने विनय को रौंद दिया।घटना की सूचना पर स्वजन सहित अन्य ग्रामीण दौड़कर पहुंचे , और अचेतावस्था में विनय को खेत से उठाकर घर लाया , लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।यह देख स्वजनों में कोहराम मच गया।गांव में भी मातमी सन्नाटा पसर गया।किसी ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना को दिया । थानाध्यक्ष पंकज कुमार रावत सहित अन्य पुलिस बल पहुंचे , और शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया।विनय प्रसाद के दो संतानों में एक पुत्र रमेश कुमार जो केनरा बैंक दिल्ली में है ।पुत्री श्वेता कुमारी दिल्ली में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही है।विनय प्रसाद संग्रामपुर के निजी महाविद्यालय में प्राध्यापक थे।एक वर्ष पहले सेवानिवृत होने के बाद घर में रहकर खेती - किसानी में जुट गए थे। इस घटना से पंचायत के मुखिया जगन्नाथ साह , पूर्व मुखिया विजय यादव , रणवीर यादव सहित अन्य ने शोक संवेदना व्यक्त की है।बताया कि विनय काफी हसमुख और मिलनसार थे।खेती किसानी का अनुभव अधिक था।रबी फसल हो या खरीफ , सबसे पहले खेती करते थे।इसके साथ अन्य किसानों को भी अपना अनुभव साझा करते रहते थे। थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने बताया कि मृतक विनय सिंह की पत्नी रीना देवी के बयान पर यूडी केश दर्ज की गई है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post