एडीएम ने किया कांवरिया पथ का निरीक्षण

 एडीएम ने किया कांवरिया पथ का निरीक्षण


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट           

                                                                                     


कटोरिया (बांका) एडीएम बांका माधव कुमार सिंह ने गुरुवार को धौरी से कटोरिया स्थित जिला नियंत्रण कक्ष तक के कांवरिया पथ का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीपीओ बेलहर प्रेमचंद्र सिंह भी मौजूद थे। एडीएम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कांवरिया पथ में व्यवस्थाओं की जांच की गई। उन्होंने बताया कि जानकारी मिली थी कि कांवरिया पथ में बासी खाना खाने स कुछ कांवरिया बीमार पड़ गए हैं। इसको लेकर खाने की गुणवत्ता की जांच की गई। लेकिन कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई। बताया गया कि निरीक्षण के दौरान पता चला कि जो कांवरिया खाना खाकर बीमार पड़े थे, उन्होंने दूसरे जिले में खाना खाया था। उन्होंने बताया कि पथ में खाद्य निरीक्षक एवं दवा निरीक्षक भी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान नशाखुरानी गैंग, चोर गिरोह एवं जबरदस्ती पैसे वसूलने वाले लोगों पर भी नजर रखी गई। इसके अलावा उन्होंने मीडिया कर्मियों से भी मेले में मिल रही सुविधा एवं कमियों को प्रकाशित करने की अपील की। इस मौके पर कटोरिया बीडीओ प्रेम प्रकाश, सीओ सागर प्रसाद, चांदन बीडीओ राकेश कुमार, सीओ प्रशांत शांडिल्य, बेलहर बीडीओ रंजन कुमार, सीओ, नगर पंचायत के पर्यवेक्षिय पदाधिकारी राजीव कुमार रंजन आदि मौजूद थे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post