रजौन, बांका : रजौन प्रखंड के तीन पंचायत तिलकपुर, नवादा खरौनी एवं ओड़हरा में गुरुवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। बता दें कि इस चौपाल का आयोजन 9 जुलाई दिन शनिवार को ही होना था, लेकिन जापान के भूतपूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक दिवस रहने के कारण स्थगित किया गया था। गुरुवार को लगे चौपाल के दौरान बांका से आए नुक्कड़ नाटक के टीम ने अपने कला के माध्यम से सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत टपक सिंचाई एवं फब्बारे विधि से होने वाले सिचाई को कला के द्वारा दिखाया, इसके साथ ही किसानों को जलवायु अनुकूल खेती, जैविक खेती, पराली प्रबंधन तथा फसल अवशेष प्रबंधन की विस्तृत जानकारी देने के साथ ही साथ किसानों के समस्याओं को भी सुना और उसका निवारण भी किया गया। वर्तमान स्थिति में पानी की समस्या के कारण धान की रोपनी नहीं हो पा रही है, इसके लिए किसानों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे डीजल अनुदान की भी जानकारी दी गई एवं मौसम विभाग के द्वारा दिए गए जानकारी के तहत ही खेती करने की भी सलाह दी। इस दौरान मुख्यरूप से आत्मा अध्यक्ष नरोत्तम मिश्रा, सहायक तकनीकि प्रबंधक रंजन कुमार, आदित्य श्री, रमण कुमार एवं किसान सलाहकार रविकांत राहुल, अरविन्द, सुप्रिया के साथ-साथ तिलकपुर पंचायत के मुखिया श्रवण कुमार मंडल, नवादा खरौनी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दयाशंकर सिंह, पंचायत समिति सदस्य मुकेश मंडल, पूर्व आत्मा अध्यक्ष विद्याधर सिंह, सुभाष सुभाष मंडल, नरेश मोहन मंडल, धनंजय मंडल, पुरन मंडल, रामस्वरूप मंडल, प्रकाश यादव, रामरूप यादव सहित सैंकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित हुए।
रिपोर्ट:केआर राव