रजौन, बांका : नवादा बाजार सहायक थाना पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र के गोपालपुर मोड़ से शराब के नशे में दो युवक को गिरफ्तार किया है। नवादा बाजार सहायक थाना अध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि दोनों युवक शराब पीकर हो हंगामा कर रहे थे, पुलिस ने सूचना पर दोनों युवक को गिरफ्तार किया और मेडिकल जांच कराया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस गिरफ्त में आए युवक धोरैया के धनकुंड थाना क्षेत्र के भतुआचक निवासी मिथुन कुमार एवं नवादा बाजार सहायक थाना क्षेत्र के हरचंडी निवासी संतोष कुमार बताए जा रहे हैं। वहीं इसके अलावे नवादा बाजार पुलिस ने एक अन्य कांड में शामिल भागलपुर जिले के गोराडीह सतजोरी निवासी मिथुन कुमार को भी गिरफ्तार किया है।
रिपोर्ट:केआर राव