भारतीय किसान संघ जिला इकाई की बैठक में किसान सम्मान निधि की राशि को बढ़ाने की सरकार से की गई मांग

रजौन, बांका: भारतीय किसान संघ जिला इकाई की बैठक बुधवार को नरीपा गांव स्थित किसान चौपाल परिसर में जिला अध्यक्ष विद्याधर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। भारतीय किसान संघ जिला इकाई की बैठक में तीन सूत्री प्रस्ताव लिया गया। बैठक में लिए गए प्रस्ताव में सरकार से किसान सम्मान निधि की राशि तीन किस्त में दिए जा रहे छह हजार रुपए की राशि को बढ़ाने, बारिश नहीं होने की स्थिति में जिले को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने एवं किसानों के हित को देखते हुए कृषि उद्देश्य 8 घंटे के स्थान पर कम से कम 20 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने आदि की मांग की गई है। बैठक को प्रदेश मार्गदर्शक सह कार्यसमिति सदस्य परमानंद चांदवाला ने संबोधित करते हुए कहा कि बारिश नहीं होने से किसानों का धान का बिचड़ा सहित श्री विधि एवं जीरो टिलेज तकनीकी से धान की किए गए सीधी बुवाई इस श्रावण मास के महीने में भी वैशाख मास कितना तेज धूप के कारण मूर्छित होते जा रहा है। प्रदेश मार्गदर्शक परमानंद चांद वाला ने अपने संबोधन में कहां यह सावन मास का समय किसानों के लिए धान रोपाई का मध्य माना जाता रहा है। सावन मास में भी बारिश नहीं होना सुखाड़ होने का संकेत दे रहा है। धान का बिचड़ा एवं धान का किए गए सीधी बुवाई को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अब अगर बारिश भी होगी तो भी किसान  धान की रोपाई का सही समय तय नहीं कर पाएगा। भारतीय किसान संघ के प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य विनय सिंह ने बारिश नहीं होने की स्थिति में किसानों के कृषि कार्य को ध्यान में रखते हुए बिजली आपूर्ति 8 घंटे के स्थान पर कम से कम 16 से 20 घंटे तक विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की दिशा में सरकार से मांग की है। बैठक में धोरैया-जोठा ग्राम निवासी  सह जिला मंत्री अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया की विद्युत विभाग द्वारा सरकार के आदेश पर तीन-चार वर्ष पूर्व शिविर लगाकर किसानों को कृषि कार्य हेतु विद्युत कनेक्शन से आवेदन लिए गए थे। विद्युत कनेक्शन शिविर में आवेदन लेने के बाद भी आज तक किसानों के खेतों में पोल, तार बिजली नहीं पहुंचाया गया है। आगे बताया 6 माह पूर्व कई किसानों के खेतों तक पोल तार खींचकर मीटर तक तो लगा दिया गया लेकिन करंट आज तक नहीं दिया गया। इस सब सभी मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ जिला इकाई की ओर से बांका जिला अधिकारी से लेकर सरकार तक इसकी आवाज उठाई जाएगी। बैठक में नरीपा ग्राम समिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष हवाई प्रसाद सिंह एवं मंत्री ब्रजभूषण सिंह, सुमंत कुमार सहित पांच सदस्य समिति का गठन किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष विद्याधर सिंह ने संबोधित करते हुए भारतीय किसान संघ के प्रांतीय अधिकारियों से लेकर जिले के किसान नेताओं को कहा कि कृषि विभाग के ढुलमुल नीति के कारण किसानों को अगले साल जीरो टिलेज के रूप में लिए गए धान का बीज एवं चैती रवि फसल बुवाई के दौरान इस वर्ष लिए गए तरफा चना मसूर आदि बीज का अनुदान आज तक किसानों के खाते में राशि नहीं दी गई है। इसको लेकर किसानों में कृषि विभाग के एवं सरकार के प्रति काफी नाराजगी बढ़ती जा रही है। बैठक जिला अध्यक्ष विद्याधर सिंह के अलावे उपाध्यक्ष विजय प्रसाद सिंह, सह मंत्री हरि यादव, उमेश सिंह, युवा प्रमुख निरंजन सिंह सहित जिला कार्यसमिति सदस्य लेकर प्रखंड इकाई के किसान नेता उपस्थित थे।

रिपोर्ट:,केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post