छेड़छाड़ एवं मारपीट करने का आरोप
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका) कटोरिया थाना क्षेत्र के राजवाड़ा गांव में एक महिला के साथ मारपीट एवं छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मामले को लेकर गांव के मंटू शर्मा की पत्नी सुलोचना देवी ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी की गुहार लगाई है। जिसमें गांव के ही राजीव पांडेय, विशाल पांडेय, निवेश पांडेय सहित 7 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। आवेदिका ने बताया है कि मंगलवार रात वह घर से बाहर अपने बेटे को बुलाने गई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे नामजद अभियुक्तों ने आवेदिका को रोककर बदतमीजी की। हो- हल्ला करने पर आवेदिका का बेटा आया तो उसके साथ मारपीट की। साथ ही आवेदिका एवं उसके बेटे के साथ छिनतई की। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।