बांका: प्रखंड के गौरीपुर में पैक्स चुनाव को लेकर सुबह सात बजे से तीन बजे तक मतदान मध्य विद्यालय गौरीपुर में शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया।चुनाव समाप्ति के बाद उसी विद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना भी कराया गया।जिसमें संजय कुमार मंडल को 319 मत से विजयी घोषित किया गया। इस पैक्स में कुल मतदाताओं की संख्या 901 है। जिसमे 626 मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया। डाले गए कुल मतों में संजय कुमार मंडल को 463 मत जबकि एक मात्र प्रतिद्वंदी सोनू कुमार को 144 मत प्राप्त हुआ।और 19 मत को रद्द कर दिया गया। मतदान के परिणाम के बाद प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राकेश कुमार ने कोरिया पंचायत से निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष निर्मल मंडल एंव गौरीपुर से चुनाव में विजयी उम्मीदवार संजय कुमार मंडल को जीत का प्रमाणपत्र प्रदान किया। जिसके बाद समर्थकों ने अबीर लगाकर खुशी व्यक्त किया। चुनाव के दौरान बीडीओ सहित सुरक्षाबल की टीम लगातार निगरानी में रही वही पीठासीन पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने भी शांतिपूर्वक चुनाव के लिए मतदाता और विजेता को धन्यवाद दिया।
कोरिया से निर्मल निर्विरोध,जबकि गौरीपुर से संजय ने 319 मत से जीत दर्ज किया।
byआमोद कुमार दुबे
-
0