बांका:थाना क्षेत्र के चांदन पंचायत के पारडीह निवासी सुधाकर चौधरी के आवास देवघर चांदन पक्की सड़क किनारे से गोदरेज का ताला तोड़कर सोमवार रात्रि चोरों ने लाखों रूपये मूल्य की सम्पत्ति की चोरी कर लिया। सावन में काफी व्यस्त चांदन- देवघर मुख्य सड़क मार्ग से सटे मकान से लाखों रूपये मूल्य की सम्पत्ति की चोरी पुलिस प्रशासन को कड़ी चुनौती देना माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार सुधाकर चौधरी का पूरा परिवार सोमवार की शाम आवश्यक काम से पटना गया था ।उनके आवास में बने किताब के गोदाम पर तीन और उसके छत पर दो कर्मी सोये हुए थे। जबकि सुधाकर चौधरी खुद दूसरे कमरे मे सोया था। रात के तकरीबन 12 से तीन बजे के बीच चोरों ने उनके बड़े पुत्र गौरव के कमरे की खिड़की में लगे ग्रिल को तोड़कर घर मे प्रवेश किया और गोदरेज का ताला तोड़कर उसमे रखे छः लाख 40 हजार की नकदी और 50 ग्राम सोने के आभूषण व कीमती साड़ी सहित लाखों रूपये मूल्य की सम्पत्ति की चोरी कर ली।घटना की लिखित सुचना थाना को दिया गया है। आवेदन मिलते ही पु अ नि चंचल कुमार ने घटना का जायजा लिया और चोरों के गिरोह की खोज में जुट गये हैं । इस संबंध मे थानाध्यक्ष नसीम खान ने बताया की मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही चोरों का भी पता लगा लिया जाएगा।