बिजली पोल गिरने से 3 वर्षीय बच्चा हुआ जख्मी
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका) कटोरिया थाना क्षेत्र के मचना गांव में बिजली का पोल सिर से छूकर गिरने से एक 3 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी गांव के अमित राय का पुत्र आयुष कुमार बताया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान सड़क से गुजर रहे एक ट्रैक्टर के डाला से सड़क किनारे गड़े बिजली के पोल का सपोर्टिंग तार जुड़ गया। ट्रैक्टर के आगे बढ़ते ही बिजली का पोल बच्चे के सिर को छूते हुए नीचे गिर गया। जिससे बच्च का माथा फट गया। आनन फानन में परिजन उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले गए। जहां डॉ कृपा सिंधु द्वारा प्राथमिक उपचार कर देवघर रेफर कर दिया।
