कोलासर इलेवन की टीम बनी टूर्नामेंट की चैंपियन

 कोल्हासार इलेवन की टीम बनी टूर्नामेंट की चैंपियन


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट           

                                                                      कटोरिया (बांका)  प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत भेलवा के मैदान पर आयोजित भेलवा स्पोर्ट्स क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मैच हीरा इलेवन डोमनागढ़ा एवं कोल्हासार इलेवन की टीम के बीच खेला गया। जिसमें कोल्हासार इलेवन की टीम विजयी घोषित हुई। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोल्हासार इलेवन टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 7 विकेट के नुक़सान पर 221 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी हीरा इलेवन डोमनागढ़ा की टीम 9 ओवर में 106 रन बनाकर सिमट गई। मैच में अंपायर के रूप में कामेश्वर यादव मौजूद थे। मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख बबलू मंडल, युवा राजद जिला अध्यक्ष विशाल यादव, मुखिया पति अखिलेश्वर यादव एवं सरपंच पति कामाख्या यादव ने विजेता टीम कोल्हासार को 8150 रुपए नगद एवं उपविजेता टीम डोमनागढ़ा को 4250 रुपए एवं कप दिया गया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने के लिए विजेता टीम के बादल को मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज दिया गया।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post