एसडीएम ने किया कांवरिया पथ का निरीक्षण

 एडीएम ने किया कांवरिया पथ का निरीक्षण


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट           

                                                                      कटोरिया (बांका) एडीएम माधव कुमार सिंह ने मंगलवार को कांवरिया पथ का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीपीओ बेलहर प्रेमचंद्र सिंह एवं सीओ सागर प्रसाद भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने इनारावरण के पास नथमल सेवा सदन एवं भूतनाथ धर्मशाला के आगे कांवरिया पथ में बह रहे नाले की पानी को देखकर धर्मशालाओं  के संचालक को 24 घंटे के अंदर सोखता बनाकर नाले के पानी की निकासी को रोकने का निर्देश दिया। अन्यथा धर्मशाला को सील कर देने की चेतावनी दी। वहीं भूतनाथ धर्मशाला के बगल दो दुकानदारों द्वारा चापाकल का पानी सड़क पर बहाया जा रहा था। जिसको लेकर एडीएम एवं एसडीपीओ द्वारा नाराजगी जताते हुए जल्द ही नाले की निकासी की मुकम्मल व्यवस्था करने का निर्देश दिया। मौके पर एडीएम ने कहा कि श्रावणी मेले के दौरान कांवरियों को कोई असुविधा ना इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post