सड़क दुर्घटना में युवक जख्मी

 सड़क दुर्घटना में युवक जख्मी


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट           

                                                                      कटोरिया (बांका) कटोरिया - सुईया मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर के पास मंगलावर को सड़क दुर्घटना में एक बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी थाना क्षेत्र के दर्वेपट्टी गांव के स्व जलधर तांती का 40 वर्षीय पुत्र संजय तांती बताया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त युवक बाइक द्वारा बाजार से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान प्रेमनगर के पास सामने से आ रही एक बाइक से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक चालक संजय तांती गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद जख्मी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डॉ बिनोद कुमार एवं डॉ दीपक भगत द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post