पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में कराया गया भर्ती
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका) पेट दर्द की शिकायत पर एक महिला कांवरिया को मंगलवार को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उक्त कांवरिया सारण जिले के छपरा निवासी राजकुमार की पत्नी अंजलि देवी (32 वर्ष) बताई गई है। जानकारी के अनुसार कांवरिया अपने अन्य साथियों के साथ सुल्तानगंज से देवघर पैदल यात्रा कर रही थी। इसी दौरान सुईया पहाड़ के पास पेट दर्द की वजह से कांवरिया अंजलि देवी की तबियत बिगड़ गई। पथ में मौजूद प्रशासन द्वारा एम्बुलेंस से उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डॉ कृपा सिंधु द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।