मनरेगा कार्यालय खुलने के पहले बन जाती है कम्प्यूटर आपरेटर की हाजिरी

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट


शंभुगंज (बांका) : पूर्व से सूर्खियां बटोर रही मनरेगा कार्यालय में गड़बड़झाला का एक और नया मामला सामने आया है।जिसमें मनरेगा कार्यालय खुलने के पहले ही उपस्थिति पंजी पर एक कर्मी का हाजिरी बन जाने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ।दरअसल मनरेगा कार्यालय में कार्यरत कम्प्यूटर आपरेटर नंदबिहारी भारती उर्फ नंदू की लगातार कार्यालय में लेटलतीफी की शिकायत मिल रही थी। जहां बुधवार का प्रखंड प्रमुख सुमन कुमार सुमन ने कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कार्यालय में एक चतुर्थवर्गीय कर्मी के अलावे दो कर्मी मौजूद थे।जब उपस्थिति पंजी देखा गया तो कम्प्यूटर आपरेटर नंदलाल भारती उर्फ नंदू की उपस्थिति पंजी पर दर्ज मिला।जबकि आपरेटर कार्यालय नहीं पहुंचे थे। यह देख प्रमुख ने भी आश्चर्य व्यक्त की। इस पर लेखापाल पंकज कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम को कार्यालय बंद करने के पूर्व आपरेटर द्वारा हाजिरी बनाई गई है। यह सुनते ही प्रमुख हैरत में पड़ गए।उन्होंने इसकी जानकारी मनरेगा पीओ को दिया ।इसके एक घंटे बाद हाफते हुए डाटा आपरेटर मनरेगा कार्यालय पहुंचे।इस संबंध में आपरेटर नंदू ने बताया कि समय पर कार्यालय पहुंचे हैं , लेकिन जरूरी काम से प्रखंड मुख्यालय में थे। मनरेगा पीओ मनोहरलाल ने बताया कि आपरेटर द्वारा एडवांस हाजिरी बनना गंभीर मामला है। इसकी जांच कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। प्रखंड प्रमुख सुमन कुमार सुमन ने बताया कि आपरेटर नंदू के कारनामे के बारे में पूर्व भी सूचना मिली थी।जिस पर मनरेगा पीओ को हिदायत भी किया। इसके बाद भी व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। बताया कि आगमी पंचायत समिति की बैठक में आपरेटर के खिलाफ प्रोसेडिंग तैयार कर कार्रवाई के लिए जिला में शिकायत की जाएगी।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post