बडोनिया पैक्स अध्यक्ष की मौत

पंकज सिंह की रिपोर्ट         ‌
संग्रामपुर (मुंगेर) प्रखंड के बडोनिया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सज्जन कुमार सिंह की मृत्यु लंबी बीमारी के कारण हो गई. पैक्स अध्यक्ष कई दिनों से पटना के निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर कई दिनों से जिंदगी और मौत से लड़ रहे थे, अंत में कल शाम 25 तारीख को जिंदगी का जंग हार गए और उनकी मृत्यु हो गई ।पैक्स अध्यक्ष सज्जन कुमार की उम्र लगभग 42 वर्ष थी. भाइयों में चौथे नंबर पर थे. सज्जन कुमार सिंह लगातार तीन बार से जीत हासिल कर समाज का सेवा कर रहे थे. इनकी लोकप्रियता इतनी थी कि इनके विरोधी इनके सामने टिक नहीं पाते थे इसके कारण लगातार जीत हासिल किया. इनसे किसानों को काफी लाभ मिल रहा था. इन्होंने गांव में राइस मिल बिठा रखा था जिससे कि अधिक से अधिक किसानों को लाभ मिल सके. पैक्स अध्यक्ष ने समाज के सभी वर्गों को समान भाव से आदर करते थे. इनकी मृत्यु की खबर सुनते ही समाज के सभी वर्ग के लोग काफी दुखी एवं स्तव्य हैं. परिवार के सभी लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है. पत्नी एवं मां रोते-रोते बेहोश हुआ करती है. यह अपने पीछे दो बेटी एवं एक लड़का छोड़ गए जो कि नावालिग है.।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post