फलेरिया सहित अन्य बीमारी की वजह से ग्रसित व्यक्ति की मौत होने पर मृतक के भाई ने मृतक की पत्नी पर लगाया जान मारने का आरोप

बांका : जिले के रजौन थाना क्षेत्र के चिलकावर-असौता पंचायत अंतर्गत लहोरिया गांव में लंबे समय से फलेरिया सहित अन्य बीमारी से एक व्यक्ति की मौत हो जाने की बात सामने आई है, हालांकि मृतक के भाई व बहन ने उनकी पत्नी पर भोजन एवं इलाज के अभाव में तड़पा-तड़पाकर मार देने का गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत जिले के रजौन थाना पुलिस से की है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार लहोरिया गांव के 42 वर्षीय राज नारायण उर्फ बबलू यादव की मौत फलेरिया सहित अन्य बीमारियों की वजह से ग्रसित रहने को लेकर शनिवार को दिन के करीब 11 बजे हो गई थी. जिसके मौत के बाद मृतक के बड़े भाई जय प्रकाश यादव ने पुलिस के समक्ष इलाज एवं भोजन-पानी नहीं देने का आरोप लगाते हुए मृतक की पत्नी अंजनी देवी पर मौत के घाट उतारने का गम्भीर आरोप लगाया है.

घटना की सूचना रजौन थाना पुलिस को मिलते ही थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने सहायक अवर निरीक्षक उमेश कुमार सिन्हा एवं सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल लहोरिया गांव भेजकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए शनिवार को शाम में भेज दिया है.

वहीं घटना के सम्बंध में मृतक की पत्नी अंजनी देवी ने बताया है कि मेरे पति राज नारायण उर्फ बबलू यादव फलेरिया सहित अन्य बीमारियों से लंबे समय से जूझ रहा था. बराबर इलाज कराने के बाद भी बढ़ते फलेरिया सहित अन्य बीमारियों के कारण पैर से बदबू एवं कीड़ा निकल रहा था.

यही बात रजौन थानाध्यक्ष को ग्रामीणों एवं मृतक की बड़ी बहन ने भी कही है. वहीं मृतक अपने साथ पत्नी अंजनी देवी, पुत्री ऋतु कुमारी, पुत्र पौरुष (14 वर्ष) एवं करण (10 वर्ष) को साथ छोड़ गए हैं.

ग्रामीणों ने बताया मृतक के बड़े भाई सुभाष यादव भी कुछ मंदबुद्धि एवं दिव्यांग था. वे वीएलडब्लू के पद पर जिले के ही चांदन प्रखंड में पदस्थापित थे. नौकरी पर रहने के बाद भी सुभाष यादव की पत्नी को जयप्रकाश यादव लेकर चला गया. तब से सुभाष यादव अपनी पत्नी के वियोग में मानसिक संतुलन को खोते हुए नौकरी पेशा को छोड़कर करीब 5 वर्षों से लापता है. जिसका आज तक परिवार वालों को काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है.

इधर मृतक राज नारायण उर्फ बबलू यादव की पत्नी अंजनी देवी, 16 वर्षीय पुत्री ऋतु कुमारी एवं ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष तथा को बताया कि मृतक का भाई एवं एक बहन गलत इल्जाम लगाकर चल-अचल संपत्ति को हड़पने के ख्याल से हत्या का केस दर्ज करवाना चाह रहा है.

वहीं थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव से दुर्गंध दे रहा था. प्रथम दृष्टया मृतक के बड़े भाई द्वारा मारने का आरोप झूठा लग रहा है, जिसका पूरा खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही होगा.

अभी मृतक की पत्नी अंजनी देवी के बयान अननेचुरल डेथ (यूडी) मामला दर्ज करते हुए पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है. पुलिस हर मामले पर गंभीरता से जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

वहीं मृतक के बड़े भाई जयप्रकाश यादव एवं उनकी पत्नी ने बताया कि मेरे भाई की पत्नी अंजनी देवी ने सही तरीके से इलाज नहीं करवाया, यहां तक कि उसे उचित भोजन पानी सहित अन्य चीज देने के अभाव में जानबूझकर मार दिया गया है. वहीं ग्रामीणों ने पुलिस को मृतक के भाई जयप्रकाश यादव द्वारा लगाए गए सारे आरोप को गलत बताते हुए जमीन हड़पने की मानसिकता का कारण बता दिया है.

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post