थाना में लगा जनता दरबार, सुलझाए गए मामले
कटोरिया के अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका) थाना परिसर में शनिवार को जमीन संबंधी मामलों के निष्पादन को लेकर जनता दरबार लगाया गया। जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष नीरज तिवारी कर रहे थे। जनता दरबार में कुल 8 आवेदन जमा किया गया। जिसमें से 3 मामलों का निपटारा मौके पर कर दिया गया। वहीं अन्य जमीन संबंधी मामलों में दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर अगले जनता दरबार में हाजिर होने को कहा गया है।मौके पर अनि महेश जा एवं राजस्व कर्मचारी राजेंद्र चौधरी मौजूद थे।