भूमि विवाद को लेकर मारपीट
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका) थाना क्षेत्र के कलोथर गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट की इस घटना में गांव के स्व पुरण महतो का पुत्र राजेन्द्र महतो गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया। घटना को लेकर जख्मी ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही रामदेव यादव, उसके पिता जागेश्वर यादव एवं माता सीता देवी को नामजद अभियुक्त बनाया है। आवेदक ने बताया है कि नामजद अभियुक्तों के साथ सम्पत्ति का बंटवारा हो गया है। बावजूद इसके नामजद अभियुक्त ने अपने भैंस को आवेदक के जमीन में खूंटा से बांध दिया। मना करने पर सभी ने लाठी डंडे के साथ मारपीट की। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।