पारिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने दी जान
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका) सुईया थाना क्षेत्र के झगराहा गांव के एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक गांव के पैरू यादव का पुत्र उमेश यादव बताया गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को पारिवारिक कलह से तंग आकर उसने जहर खा लिया। सही से उपचार नहीं होने से शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई। इधर घटना की सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को नहीं दी गई। फिलहाल इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।।