प्रधानमंत्री का फोटो बना कर खुश है अनुप्रिया।

बांका: चांदन प्रखंड मुख्यालय की निवासी अनुप्रिया वर्णवाल के लिए 12 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देवघर का कार्यक्रम वरदान साबित हो रहा है। अनुप्रिया के पास लगातार प्रधानमंत्री के स्केच बनाने का आर्डर आ रहा है।ज्ञात हो कि अनुप्रिया कभी भी किसी का चित्र देखकर हूबहू उसे कागज पर उतार देती है। जिससे उसे कई जगहों से ऑर्डर भी आते हैं। लेकिन प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए उसे सिर्फ प्रधानमंत्री के स्केच के आर्डर आ रहे हैं। और वह अपने कलम से तरह तरह से प्रधानमंत्री का चित्र बनाकर लोगों की मांग को पूरा कर रही है ।इससे उसके आमदनी भी कई गुना बढ़ गई है। अनुप्रिया वर्णवाल मानती है कि उनकी भी इच्छा है कि प्रधानमंत्री के स्केच फोटो के साथ एक बार उनसे मुलाकात हो जाती और वे अपने हाथों से प्रधानमंत्री को उनका फोटो दे सकती। लेकिन उनकी यह इच्छा पूरी होगी या नहीं यह तो 12 जुलाई के बाद ही पता चल सकेगा। लेकिन इस बीच प्रधानमंत्री के फोटो की मांग काफी बढ़ गई है। और प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के कई जगहों के मोबाइल पर अनुप्रिया द्वारा बनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो घूम रहा है। और लोग अनुप्रिया कि इस कला के कायल हो चुके हैं। अनुप्रिया के कला से प्रखंड का नाम भी रोशन हो रहा है। लेकिन जिला के किसी भी विभाग के पदाधिकारियों ने आजतक अनुप्रिया से मिलने और उसकी सराहना करने कोई प्रयास नही किया।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post