बांका:विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला दो दिन बाद शुरू होने वाला है।इसके लिए कांवरिया को किसी प्रकार की परेशानी नही हो इसके लिए दिन रात बांका जिला प्रशासन द्वारा सभी विभाग की तैयारी को अंतिम रूप देने का प्रयास चल रहा है। वही प्रखंड में स्वास्थ्य विभाग की पूरी मुस्तेदी के साथ अपनी तैयारी कर रही है।इस मेले में न सिर्फ भारत के बल्कि नेपाल, भूटान, चीन, सहित कई देशों से भी भक्त गंगाधाम से जल लेकर बाबाधाम में जलार्पण करते है।इसमे स्वास्थ्य विभाग की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है।स्वास्थ्य विभाग की तैयारी के बारे में चिकित्सा प्रभारी ए के सिन्हा ने बताया कि अपने प्रखंड में सुईया,अबरखा, गोड़ियारी सरकारी धर्मशाला, पटनिया, गोड़ियारी उपस्वास्थ केंद्र,सहित दुम्मा सीमा पर भी चिकित्सा शिविर लगभग तैयार है।सभी शिविर के लिए बाहरी चिकित्सक के अलावे स्थानीय चिकित्सक का ड्यूटी जिला से लगाई जाती है। इसमें चिकित्सक के अलावे एएनएम, आशा और अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी अपने अपने समय पर ड्यूटी करने में तैनात रहते हैं। जिसकी निगरानी भी स्थानीय स्तर से की जाएगी और अनुपस्थित पाए जाने पर उन पर कार्यवाही भी होगी। इतना ही नहीं सभी चिकित्सा शिविर में हर प्रकार की दवा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा कई स्वयंसेवी संस्थाएं भी कांवरिया की सेवा में चिकित्सा शिविर चलाया करते हैं। उसकी भी निगरानी सरकारी स्तर से की जाएगी। इससे किसी प्रकार की कोई अनहोनी न हो सके। इसी कारण इस वर्ष कांवरिया पथ पर ग्रामीण चिकित्सक को इजाजत नहीं दी गई है। इसलिए कांवरिया बंधुओं की सेवा स्वास्थ्य विभाग के जिम्मे होगा और उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो। इसके लिए कुछ शिविरों पर एंबुलेंस की भी व्यवस्था होगी। जहां भी जरूरत होगा फोन होते ही एंबुलेंस कांवरिया पथ पर उपस्थित रहेगा।