आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड को लेकर पीडीएस डीलर के साथ बैठक
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका) कटोरिया प्रखंड मुख्यालय के सभागार में सोमवार को जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं के साथ एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने की। मौके पर रेफरल अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबन्धक भरत भूषण चौधरी भी मौजूद थे। इस दौरान आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में कई राशन कार्ड धारियों का गोल्डन कार्ड नहीं बना है। जिन्हें इस योजना के बारे में बताना है। इसके लिए उन्हें जागरूक करने को कहा। साथ ही राशन कार्डधारियों को इस कार्ड को बनवाने से संबंधित सभी जानकारी देने को कहा। वहीं स्वास्थ्य प्रबन्धक ने कहा कि इसके अन्तर्गत आने वाले प्रत्येक परिवार को 5 लाख प्रति वर्ष तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जाता है। मौके पर जन वितरण प्रणाली विक्रेता जय प्रकाश सिंह, उमेश मिश्र, सुशील यादव, कटकी यादव, नागेश्वर यादव, अवधेश कुमार सिंह, कमलेश्वरी यादव, सत्यदेव गणेश, भुवनेश्वर रविदास आदि मौजूद थे।