सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा को लेकर बैठक आयोजित
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका) सोमवार को रेफरल अस्पताल के सभागार में आशा कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रभारी डॉ बिनोद कुमार द्वारा किया गया। मौके पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ योगेन्द्र मंडल मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र में आगामी 15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलने वाले सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा चलाया जाएगा। जिसको लेकर सभी आशा कार्यकर्ताओं को अभियान को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान ओआरएस के घोल बनाने की विधि बताई गई। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि जिन घरों में 5 साल से छोटे बच्चे होंगे वहां ओआरएस का पैकेट वितरण करेंगी। साथ ही दस्त से संक्रमित बच्चों के लिए जिंक के टेबलेट भी उपलब्ध कराएगी। आशा कार्यकर्ताओं को बच्चों में डिहाइड्रेशन की पहचान का तरीका बताया गया। साथ ही गंभीर स्थिति में स्थानीय अस्पताल रेफर किए जाने की बात कही गई। सभी आशा कार्यकर्ता को बताया गया कि बरसात के दिनों में डायरिया से बचाव के लिए आमजनों से भी संवाद किया जाएगा। मौके पर स्वास्थ्य प्रबन्धक भरत भूषण चौधरी, यूनिसेफ के प्रभाष कुमार, केयर इंडिया के सुमित कुमार, बीसीएम सोनिका राय, आशा कार्यकर्ता प्रतिमा कुमारी, पिंकी कुमारी, संगीता कुमारी, रुकमणी देवी, अनीता कुमारी, सविता कुमारी, सुनीता कुमारी आदि मौजूद थीं
