सिंगल यूज प्लास्टिक बैन को लेकर छात्रों के बीच चलाया गया जागरुकता अभियान

 बेतिया : जिले के प्रतिष्ठित शिक्षक संस्थान एलांजा इंस्टिट्यूट तथा तथा नगर निगम बेतिया ने संयुक्त रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक बैन तथा प्लास्टिक से बनी चीजों के दुष्प्रभाव से सभी को अवगत कराया गया तथा बच्चों में जागरूकता अभियान चलाया गया। मौके पर अलेनजा इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर कुंदन पाठक,स्वच्छ भारत मिशन नगर निगम बेतिया के मास्टर ट्रेनर आदित्य मधुकर,नगर निगम बेतिया के ब्रांड एंबेसडर नीरज गुप्ता,अजाज अहमद और बैजनाथ कुमार तथा स्काउट गाइड बेतिया के डिस्ट्रिक्ट ऑर्गेनाइजिंग कमिश्नर अध्य कुमार शर्मा मौजूद रहें।

सबसे पहले  डायरेक्टर कुंदन पाठक ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा बारी-बारी से सभी वक्ताओं ने अपना वक्तव्य दिया।प्लास्टिक या प्लास्टिक से बने हुए सभी वस्तुएं हमारे लिए कितनी हानिकारक है इस बात पर सभी ने जोड़ दिया, अंतिम में मास्टर ट्रेनर आदित्य मधुकर ने सभी बच्चों को संकल्प दिलाया और सभी बच्चों से वादा लिया की वह कभी प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करेंगे और ना ही दुकानदारों से प्लास्टिक से बने हुए वस्तुओं की मांग करेंगे।

रिपोर्ट : राहुल कुमार चंपारण नीति द्वारा प्रस्तुत

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post