मतदाता सूची में व्यापक गड़बड़ी की शिकायत,पदाधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है,खेला

बांका:  चांदन प्रखंड के पांच पंचायतों के पैक्स चुनाव में दो का कोरम के अभाव में चुनाव रद्द होना और एक मे चुनाव निर्विरोध होने के बाद सिर्फ चांदन औऱ गौरीपुर के लिए चुनाव की आखरी तैयारी चल रही है।गौरीपुर के लिए दो उम्मीदवार जबाकी चांदन पैक्स के लिए चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इसलिए यहां की चर्चा औऱ विवाद भी धीरे धीरे सामने आ रहा है। इस पंचायत के पैक्स मतदाता सूची पर सबसे अधिक आपत्ति सामने आ रही है।जिसमे मुख्य रूप से इस मतदाता सूची में करीब 200 मतदाता ऐसे है जिसकी मृत्यु कई बर्ष पूर्व हो चुकी है। इससे साफ जाहिर है कि चुनाव के पूर्व मतदाता पुनरीक्षण सिर्फ कागज पर ही कर लिया जाता है। यह भी शिकायत सामने आ रहा कि  मृतक का नाम तो नही हटा लेकिन जीवित कई दर्जन लोगो का नाम हटा दिया गया है।इतना ही नही बिरनिया पंचायत के कई दर्जन मतदाता का नाम चांदन के मतदाता सूची में जोड़ दिया गया है।जो बर्ष 2021 के चुनाव में बिरनिया पंचायत में भी दर्ज है।इतना ही नही उसी का लाभ लेकर अनिल ठाकुर जो बिरनिया पंचायत का निवासी है अपना नाम चांदन पंचायत में जोड़ने के बाद उम्मीदवार बन कर चुनाव लड़ रहा है।इतना ही नही एक एक मतदाता का नाम दो से तीन जगह पर दर्ज है। बताया जाता है कि एक पुराने अधिकारी की सह पर यह सब हो रहा है और इसी कारण दूसरे पंचायत के उम्मीदवार भी जीत का दावा कर रहे है। इस कारण मतदाता सूची में बड़े  पैमाने  गड़बड़ी की लगातार शिकायत बीडीओ और बीसीओ के समक्ष किया जा रहा है। लेकिन शिकायतकर्ता को कोई समुचित आश्वासन नही मिल पा रहा है।इस संबंध में बीडीओ राकेश कुमार का कहना है कि आवेदन की जांच कर  वरीय पदाधिकारी से सम्पर्क कर जैसा आदेश होगा कर दिया जाएगा। जबकि कुछ उम्मीदवार इस शिकायत को लेकर अब जिलाधिकारी से भी मिल कर इसकी जांच की मांग करेंगे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post