विधायक ने किया पीसीसी सड़क का शिलान्यास

पंकज सिंह की रिपोर्ट
संग्रामपुर (मुंगेर ):मुंगेर जिले के संग्रामपुर प्रखंड के अंतर्गत  झिकुली पंचायत के रतनपुरा गांव के महादलित टोले में बरसात के मौसम में पूरा कीचड़मय का स्थिति रहता था। जिसको लेकर के कई बार इस चंपारण नीति के माध्यम से प्रकाशित किया गया,  प्रकाशित करने के बाद खबर ने अपना असर दिखाया एवं जनप्रतिनिधियों ने इस कार्य को करने का विचार किया वहीं इसी क्रम में आज गांव के दो सड़क का शिलान्यास माननीय विधायक राजीव कुमार सिंह एवं मुखिया मंजू कुमारी के द्वारा फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर के शिलान्यास किया गया इसमें महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत रतनपुरा गांव में पीपल गांव से संतोष सिंह के घर तक पीसीसी कार्य का निर्माण जिसका की प्रथम राशि सात लाख 97 हजार 355 है दूसरी योजना का भोला मांझी घर से मथुरा मांझी घर तक पीसीसी कारी जिसका प्रकरण राशि 5 लाख 99 हजार 337 रुपैया है वह विधायक ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि ग्रामीणों के द्वारा हिया मांग किया गया था कि यहां की सड़क पूरी तरह से कच्ची है इस सड़क को किसी भी माध्यम से बनवा दिया जाए इसी क्रम में हमने अपना प्रयास किया प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचल अधिकारी एवं मनरेगा प्रोग्राम पदाधिकारी पंचायत के मुखिया संजू कुमारी से बात करके सभी के सहयोग से इस कार्य कार्य करवाने के लिए तैयार हुए जिसको लेकर के आज इसका आधारशिला रखा गया यह सड़क मनरेगा के तहत कार्य किया जाएगा वहीं उन्होंने ग्रामीणों को यह आश्वासन दिया कि यह सड़क टेंडर प्रक्रिया में गया हुआ है टेंडर होते ही इस सड़क को और अच्छी तरह से बना दिया जाएगा और सड़क के किनारे नाला का भी निर्माण करवाया जाएगा वही सभी ग्रामीणों से यह कहा गया कि कार्य करने में सभी लोग सहयोग करें और सहयोग करके कार्य को करवाया जाए वही शिलान्यास होते ही ग्रामीणों में अब उम्मीद की किरण जग गई है वहीं ग्रामीण नरेंद्र मांझी मदन मंडल इत्यादि ने बताया कि शिलान्यास होने से अब हम लोग को सड़क बनने का उम्मीद काफी जग गई है इससे अब हम लोग के घर का लड़का लड़की सब कोई विद्यालय पढ़ने अच्छी तरह से जाएंगे वही इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संग्रामपुर अंचल अधिकारी संग्रामपुर प्रखंड मनरेगा प्रोग्राम पदाधिकारी नींबू लाल मनरेगा अभियंता पीआरएस प्रवीण कुमार उप मुखिया, गंगा प्रसाद साह, कमल नयन सिंह, नरेश दास, पवन मंडल, पंकज कुमार, पवन दांगी एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post