बांका: कटोरिया चांदन पक्की सड़क किनारे चांदन नदी पुल के दोनों तरफ वाहन पार्किंग के लिए बड़ी जगह होने के वबाबजूद पार्किंग नही बनाये जाने से वहां के दुकानदारों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उतपन्न हो गयी है। स्थानीय दुकानदार जनार्दन राउत,सुरेश मालाकार,पप्पू पांडेय,राजू रजक ने बताया कि नदी के दोनों किनारे बड़ी संख्या में कांवरिया के लिए कई दर्जन दुकान है। जहां दुकान के सामने वाहन लगाने पर पुलिस द्वारा उसे हटा दिया जाता है।साथ ही दुकानदारों को भी फटकार लगाई जाती है।जबकि वाहन से गुजरने वाले सभी कांवरिया नदी किनारे शौचालय,स्न्नान,के नास्ता एंव भोजन के लिए इन दुकानों में आना चाहते है। पर वाहन नही लगने से इन सारे दुकानदारो को दिनभर खाली बैठना पड़ता है। जबकि नदी के दोनों तरफ वाहन लगाने के लिए खुले मैदान बने हुए हैं। लेकिन इसे वाहन पार्किंग नहीं बनाया गया है। इस कारण वाहन वहां से एक किलोमीटर दूर उच्च विद्यालय के मैदान में लगता है। जिस कारण वहां से यात्री नदी किनारे तक नहीं पहुंच सकते हैं। अगर नदी किनारे के मैदान को पार्किंग बना दिया जाए तो ऐसे दुकानदारों को जीवन यापन का एक सहारा मिल जाएगा।