बेतिया : कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन !

  (फाईल फोटो -कारगिल विजय दिवस पर बेतिया के शहीद  पार्क में सेवानिवृत सैनिक एवं अन्य) 

(आदित्य दुबे /चम्पारण नीति) 

बेतिया। कारगिल विजय दिवस पर बेतिया के शहीद पार्क में देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन करने के लिए एक सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में सैकड़ों सेवानिवृत सैनिकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ के अध्यक्ष कैप्टन हरिश्चंद्र राव के नेतृत्व में किया गया। यहां उपस्थित सेवानिवृत सैनिकों ने कारगिल युद्ध में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी वीरता को याद किया। वहीं इस वर्ष इस सभा में जन सुराज से जुड़े सेवानिवृत आईपीएस अधिकारी आरके मिश्रा भी मौजूद रहे। श्री मिश्रा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि

  "भारत माता के 527 वीर सपूत देश की एकता और अखंडता की रक्षा करते हुए वीर गति को प्राप्त हुए थे। आज कारगिल विजय दिवस पर हमने उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने युवाओं से भी आह्वान किया की वह बढ़ चढ़ कर देश की सेवा के लिए आगे आए और भारत माता की रक्षा में अपना योगदान दें।"  

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post